![]() |
जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में किसानों को हो रही खाद संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले भाजपाईयों ने जिले के सभी मण्डलों में किया जंगी प्रदर्शन व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।कुनकुरी मण्डल के प्रदर्शन में उपस्थित किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों को जिस प्रकार किसानी कार्यों के प्रारंभिक चरण में प्रताड़ित कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि एक किसान खेती प्रारंभ करने से पूर्व साख समिति पहुंचता है और वहां से खाद व कर्ज लेता है व खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करता है। किंतु आज साख समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने के चलते किसान चिंतित है। ऐसी दशा में वह प्राइवेट संस्थानों से खाद की खरीदी करने हेतु मजबूर हैं। जहां से कालाबाजारी स्वरूप दुगुने व तिगुने दामों पर खाद की खरीदी हेतु बाध्य है।
पूरे जिले में प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से जशपुर मण्डल में भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव , अरविंद भगत, गंगा राम भगत, विनोद तिडू, सगीर खान, गुड्डू सिन्हा, राजकपूर भगत किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह
तपकरा मण्डल में मण्डल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, वेद प्रकाश भगत, देवशरण साय, मंखुश साय, राजेश चौधरी, प्रियम पैंकरा, विनोद सोनी, रितेश सोनी,
मनोरा मण्डल मे डीडीसी शांति भगत, गोविंद राम भगत,मण्डल अध्यक्ष श्याम लाल भगत, मनोज भगत।
कांसाबेल कांसाबेल मंडल में भाजपा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता भाजपा मंडल महामंत्री सुदाम पंडा,किसान मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम अग्रवाल,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा त्रिलोचन यादव,किसान मोर्चा कांसाबेल ब्लाक प्रभारी ददीबल विश्वकर्मा, दोकड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी,कांसाबेल किसान मोर्चा महामंत्री रामप्रीत यादव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांसाबेल केशव पांडे के साथ अन्य भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
बगीचा में त्रिलोचन यादव ,महावीर यादव जी, शंकर प्रसाद गुप्ता, मुकेश शर्मा, राम सोलोन मिश्रा, हरिश कुमार ,आरिक पवन सिंह ,रेशमी बाई ,कमल साय ,ईशवर यादव कुवर राम यादव ,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष जुगनू यादव ,सुनिता बरला, मणी यादव जी ,मृणाल पाठक युवा मोर्चा अध्यक्ष, कुवर राम ,महेंद्र सिंह उपस्थित रहे