Type Here to Get Search Results !

हर घर तिरंगा के अभियान में 500 फिट का निकली गई तिरंगा रैली तिरंगे झंडे के नीचे हम सब सुरक्षित है। विधायक गोमती साय




कुनकुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पत्थलगांव विधायक गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय कुनकुरी में जय स्तम्भ का माल्यार्पण कर विधानसभा स्तरीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया किया। 

मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय द्वारा जय स्तम्भ मे माल्यार्पण कर बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। जो पुरे नगर का भ्रमण करते हुए स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा मे माल्यार्पण कर तिंरगा बाइक रैली का समापन किया गया। 



इस अवसर पर जशपुर जिला के एसपी श्री शशिमोहन जी,जिला अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता,जिला महामंत्री श्री भरत सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ,सुनील अग्रवाल, गोपाल कश्यप, अमन शर्मा, विकास नाग,गणेश गुप्ता,रीना बारला,प्रियंका गिरी सहित  बड़ी संख्या मे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हो कर आज के सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गय



हर घर तिरंगा के अभियान में 500 फिट का निकली गई तिरंगा रैली

रैली में विधायक गोमती साय, एसपी शशि मोहन सिंह शहर वासी एंव स्कूल बच्चे रहे शामिल

कुनकुरी में 500 फिट का तिरंगा रैली निकाल का शहर भ्रमण कर घर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला, तिरंगा सम्मान जैसे कार्यक्रम पूरे देश मे किया जा रहा है। 


500 फिट तिरंगा रैली में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, घनश्याम अग्रवाल, शिवकुमार बंग, राजू नंदे, मनोज अग्रवाल, सुनील गुप्ता, उपेंद्र यादव, रवि भगत, स्कूल के बच्चे के साथ साथ पुर शहर वासी शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजक में मुख्य रूप से भरत सिंह, सुनील अग्रवाल एंव अमित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
"
"