Type Here to Get Search Results !

एक ही परिवार के चार लोगो की हथौड़े से मार कर कर दिया गया हत्या,,पड़ोसी ही निकले कातिल पुलिस ने इस तरह खोजा कातिल को,,कातिल ने बताया सनसनी भरी बातें पढ़े खबर जाने मामला

 



बलौदाबाजार। में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल हैं। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले हैं। पुलिस ने गांव के ही एक अन्य परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।


छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। मरने वालों की पहचान चेतराम (40), जमुना बाई केवट (34), यशोदा बाई केवट (35) और एक साल के बच्चे के रूप में हुई है। उनके ऊपर पत्थर तोड़ने के हथौड़े और धारदार हथियार से वार किए गए।


पकड़े गए आरोपियों में दंपती और उनके बेटे-बेटी


पुलिस ने इस मामले में गुरुवार रात ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामनाथ पाटले (60), उसकी पत्नी ललीता (55), बेटे दीपक पाटले, दिल पाटले और 22 साल की बेटी संजीता शामिल हैं।


टोनही के शक में हत्या की आशंका


बताया जा रहा है कि, आरोपी परिवार में एक बच्चे को भूत बाधा थी, इसके लिए चैतराम के परिवार को जिम्मेदार माना जा रहा था। आरोपी परिवार के सभी सदस्यों को मारना चाहते थे, लेकिन 2 लोगों के घर में नहीं होने से उनकी जान बच गई। फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है।


बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
"
"