Type Here to Get Search Results !

जशपुर में खाद की समस्या और काला बाजारी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर से मिलकर की चर्चा दिया ज्ञापन,जल्द समस्या पूरी करने की मांग पर क्या बोले कलेक्टर पढ़े खबर,,,,,

 


जशपुर ,,भारतीय जनता पार्टी संघठन व किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवम जिलाध्यक्ष भाजपा जशपुर श्री रोहित साय जी के मार्गदर्शन एवम किसान मोर्चा जशपुर के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर जी के नेतृत्व में छःत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट व खाद की कालाबाजारी एवं बिजली की संकट पर 18 जुलाई 2022 दिन में,02बजे कलेक्टर कार्यालय पहुच कर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर श्यामा पटेल जी को ज्ञापन दिया गया ।


एवं कलेक्टर रितेश अग्रवाल जी मिल कर सभी विषयों पर चर्चा कर कालाबाजारी पर संज्ञान पत्र व खाद की आपूर्ति हेतु आग्रह किया। 3 दिन के भीतर यदि साभी समितियों में खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कि गयी तो 22 जुलाई को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की समस्त समितियों में ताला बंदी कर अपना विरोध दर्ज करेगी ।किसान मोर्चा की मांगों के लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया की जिले में खाद की कमी है मगर हम कोशिश कर रहे है की खाद की समस्या को पूरी की जा सके,खाद की काला बाजारी को कार्यवाही करने की बात भी कही। आज के इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर,जिला मंत्री घनश्याम अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष प्रियम्बदा पैकरा,विजय आदित्य सिंह जूदेव,कुनकुरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उपेंद्र यादव जी,कांसाबेल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव पांडे जी,शोशल मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह जी,दीपक सिंह जी,के साथ किसान मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
"
"