कांसाबेल / जशपुर। कांसाबेल स्थित बेतेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में(वार्षिक उत्सव) एनुअल फंक्शन 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती माता और छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर एवं केक काट कर किया गया।इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें प्रेरणादायक प्रस्तुति भी शामिल थी जिसमें बच्चों को जरूरत से अधिक मोबाइल का उपयोग न करने देना,, मां बाप को भी बच्चों के साथ समय बिताने को लेकर नाटकिए प्रदर्शन वहां उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को सोचने पर मजबूर किया। बहुत सारे डांस की प्रस्तुति ने सबका मनोरंजन किया तो डांस करते करते एक बच्चे का लूंगी खुल जाना कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हँसने का मौका भी दिया।
मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। सुनील गुप्ता जी ने बताया कि उनके बच्चे भी यही से पढ़े है और आज उनकी बेटी MBBS कर रही है और बहुत जल्द डॉक्टर बन जाएगी,जितेंद्र ताम्रकार सर ने भी बच्चों को डिजिटल फ्रॉड से कैसे बचे इस पर चर्चा कर लोगों को सचेत किया,,स्कूल के डायरेक्टर सुमित छाबड़ा जी ने स्कूल की उपलब्धियां बताते हुए बोला कि बच्चो की अच्छी पढ़ाई और खेल खुद में भी सहभागिता सुनिश्चित करना हमारे स्कूल प्राथमिकता है।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया,तथा सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा संगठन के सरगुजा सह प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में टी. आई. कांसाबेल जितेन्द्र ताम्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद सदस्य कांसाबेल श्रीमती शिप्रा दास, मंडल उपाध्यक्ष कांसाबेल घनश्याम अग्रवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कांसाबेल नारायण दास,सुमीत छाबड़ा डायरेक्टर जैस्मीन छाबड़ा प्रिंसिपल मनोज चौहान SMDC अध्यक्ष खेमानीधि बेहरा श्रीमती अनीस रूबी लकड़ा ,चंचल भगत,सहित अन्य अभिभावक, संस्था से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।















