कुनकुरी भूमि,,,,कल कुनकुरी के मंगल भवन में जशपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर और मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित साय जी के द्वारा बैठक ली गई,जिसमे मुख्य रूप से आने वाले समय में किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा चली,जिला भाजपा रोहित साय ने बताया कि हमारे जिले में भाजपा और किसान मोर्चा की टीम दोनो जगह चाहे ओ जिला टीम हो या मंडल की टीम हो पद लेकर चुपचाप बैठने वाले को पदमुक्त कर उनके जगह में काम करने वाले कार्यकर्ता को पद देकर पार्टी का काम को आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है,और इस एक महीने के अंदर ये काम किया जाएगा,
क्यूंकि चुनाव सामने हैं,और काम बहुत हैं और निष्क्रिय पदाधिकारी के होने के कारण पार्टी की गति में कमी आ रही हैं,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केसर ने बताया की आगामी समय में किसान मोर्चा के सभी मंडल में किसान मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की बैठक होनी हैं,जिसकी तैयारी सभी मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा को करना है, और 10 मई से पहले पहले बैठक संपन्न करना हैं,सभी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को यह निर्देश भी दिया गया की जो भी कार्यक्रता मंडल के टीम है और वह काम नहीं कर रहा है,उसकी जगह में किसी अच्छे कार्यकर्ता को जगह देकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के काम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाए,आगामी समय में तीनो विधान सभा क्षेत्र में किसान समेलन करना हैं,जिसके लिए सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारी को सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत हैं,कल के जिला बैठक में उपस्थित मुनेश्वर सिंह केसर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जशपुर,भाजपा जशपुर जिला अध्यक्ष रोहित साय जी,जिला पंचायत सदस्य,जशपुर विधानसभा सह प्रभारी गेंदलाल बिहारी जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पत्थलगांव विधानसभा प्रभारी आनंद शर्मा जी,पत्थलगांव विधानसभा सह प्रभारी डॉ. बीएल भगत जी,जिला महामंत्री मिथलेश लकड़ा जी,जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन यादव जी के साथ सभी मंडल के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे,